Hoan for State Rep

Hoan Huynh, Progressive Democratic for State Rep IL-13

मिलये अपने प्रतिनिधि से

Hoan is running for State Rep in Illinois' 13th district.

श्री हान विन एशियन समुदाय के एक होनहार नेता हैं जो एक उद्यमी और छोटे उद्योग के प्रचारक भी हैं।  1990 दशक के प्रारंभ में हान का परिवार वियतनाम युद्ध के शरणार्थी रूप में अमेरिका आया था जहां हान का जन्म वियतनाम के एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। उनका पालन- पोषण उनकी चाइनीस माता जो एक कारखाने में मजदूरी करती थी और उनके वियतनामी पिता जो वियतनाम युद्ध के वयोवृद्ध थे, ने काफी मुश्किलों से जूझते हुए किया।श्री हान ने अथक परिश्रम से नयी पीढ़ी में एक सफलता की कहानी रची। हान येल विश्वविद्यालय के स्नातक हैं तथा कैम्ब्रिज, हार्वर्ड व शिकागो विश्वविद्यालय से अतिरिक्त उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है।
शिकागो अप टाऊन में अपने को स्थापित करके श्री हान ने उन सब के लिए जंग का मोर्चा साधा है जिनको विस्तृत सम्भावनाओं की अति आवश्यकता है।


श्री हान ने अपने समस्त कार्यकाल में अपना सम्पूर्ण समय व धनराशि का निवेश न केवल स्थानीय एन.जी.यो., कुटिर उद्योग एवं शिक्षा के विकास के लिए किया बल्कि सड़कों एवं अन्य जनसुविधाएं के विस्तार तथा हिंसात्मक गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी किया। श्री हान की लड़ाई एक बहुमुखी व सम्मिलित समुदाय के निर्माण के लिए हैं जिसके द्वारा प्रत्येक शिकागो निवासी को अपना जीवन संवारने का उचित अवसर प्राप्त हो सके।
कोविड19 संक्रामक विपदा के काल में श्री हान  लगभग 25 मिलियन डालर की राशी की एकत्रित कर उन परियोजनाओं को गतिशील किया जिसके फलस्वरूप चिकागो के विभिन्न समुदायों के लिए सहायता सामग्रि का एकत्रीकरण व संचालन कार्यों के निर्वाह को बल मिला।

शिकागो के न्याय संचालन में हान का योगदान

शिकागो में अपने को स्थापित करने साथ ही श्री हान ने अपने को न केवल अनेक स्थानिय संस्थाओं वो नेताओं से जोड़ा बल्कि स्थानिय सरकार से मिलकर सामाजिक न्याय तथा आर्थिक समस्यायों के समाधान के लिए भी भरपूर प्रयास किया। स्थानिय नेतृत्व के साथ मिलकर श्री हान ने कई‌ क्षेत्रों में अग्रिम भूमिका निभाकर एक कर्मठ योगकर्ता के रूप में उभर के आये हैं।
श्री हान द्वारा किए गए कुछ प्रशंसनीय कार्य  इस प्रकार हैं :

  • औरतों, शरणार्थीयों,अप्रवासी को रोजगार दिलाने में
       सहायता
  • हिंसा तथा बंदूकों के बढ़ते इस्तमाल पर रोकथाम,
  • युवकों के लिए रोज़गार के उचित अवसर,
  • प्रशासनिक स्कूलों पढ़ाई का उचित वातावरण
  • उत्पीड़ित विद्यार्थीयों की सुरक्षा व समाधान
  • शिकागो सामाजिक-चेतना गृह
  • नई तकनीकी संभावनाओं व अवसरों का चयन
  • कोविड19 अतिक्रमण के दिनों खाद्ध सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का सुचारू वितरण
  • जरुरतमंद युवक तथा LGBTQ वर्गों एवं बेघर व्यक्तियों की तथाकथित सहायता
  • स्थानिय संगठनों तथा जागरूक नेताओं के साथ
         मिलकर धन व आवश्यक वस्तुओं का एकत्रिकरण

सामुदायिक सेवा

श्री हान का विशेष उल्लेखनीय योगदान उनके कठिन परिश्रम सेदी गई सामुदायिक सेवा है। अपने स्वयंम के शरणार्थी जीवन ने उन्होने यह जाना कि सब कुछ खोने दुख क्या होता है और पुंह स्थापित करने के लिए दूसरे का आश्रय व सहायता का कितना महत्व है। इसलिए श्री हान ने Uptown शिकागो मे सभी बे-घर महिलाओं के अधिकार के लिए बराबर प्रयास करते रहे है। श्री हान हमेशा से शिकागो के AAPI समुदाय से Chinese Mutual Aid Association के द्वारा जु़ड़े रह कर शरणार्थीयों व अप्रवासीयों की अनेक समस्यायों का निरंतर समाधान करते रहें हैं चाहें वो नितियों में बदलाव  के लिए या फिर उनके सुचारू रुप से संचालन के लिए। शिकागो बियोंड’ में कार्य वत होने के पहिले श्री हान एक तकनीकी संस्था ‘टिफिन’ के सह संस्थापक व मुख्य संचालक भी रह चुके हैं


पिछले दशकों में, इलिनोय को दिया गया वादा निभाया नहीं गया चाहे वह शिक्षा सम्बन्धित हो या फिर आर्थिक अवसर  पैदा करना या सामाजिक गतिविधियां को तेजी प्रदान करना। श्री हान का वादा है कि वह सभी वर्गों के लोगों को उचित आर्थिक उन्नति का अवसर प्रदान करने के लिए सदा प्रयत्नशील रहेंगे। श्री हान हर उन नितियों को परिषद में पारित करने में प्रयासरत रहेंगे जिससे स्थानीय छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिले, सभी को स्वास्थ्य प्रणाली का लाभ पहुंचे तथा सभी को रहने के लिए घरों के निर्माण की व्यवस्था की जा सके और उसी के साथ – साथ हिंसा व बंदूक के दूषित वातावरण से दूर रख के सभी समुदाय के बच्चों के उत्थान के लिए उचित उपाय किते जा सकें


कौविड-19 के कारण अनगिनत छोटे- बड़े उद्योग बुरी तरह तहस नहस हो ग्रे जिसकी चपेट में आकर इलिनॉय के 13 जिलों में आर्थिक गतिविधियों चरमरा गईं और लाखों लोगों का सामान्य जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। अनगिनत लोगों को या तो नौकरी से निकाला गया या उनके वेतन में कटौती की गई। जिसका कुप्रभाव लोगों की मिलने वाली स्वास्थ नितियों व व्यवस्था पर पड़ा और पीड़ितों का उचित उपचार न हो सका। कोविड काल में जब एशियन समुदायों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ और एशियन मूल के लोगों के प्रति द्वेष भावना जागृत हुई तब श्री हान ने अन्य समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर Celebrate Argyle को गतिशील बनाकर बन्द कारोबारों फिर से स्थापित करने में सहयोग दिया।
श्री हान इन समस्त विषमताओं से सुचारू रुप से जूझने तथा उद्योग व स्वास्थ सम्बन्धित सारी कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री हान विशेषकर महिलाओं के अधिकार, उत्थान तथा उनकी प्रगति के लिए ज़िला परिषद की नीतियों के चयन व संचालन की व्यवस्थाओं को कारगर बनाना चाहते हैं। उनका विश्वास है कि प्रत्येक महिला को अपना जीवन संवारने का पूरा अधिकार हौना चाहिए। इसी कारण श्री हान एक निति बद्ध पेरेटहुड धन राशि के संयोजन के पक्ष में है। महिलाओं के साथ कार्य स्थलों पर रंग के आधार पर किए जा रहे भेदभाव तथा उनको मिलने वाले वेतन में असमानताएं आदि की शीघ्र समाप्ती के लिए भी श्री हान कटिबद्ध भी हैं और प्रयत्नशील भी।

व्यक्तिगत पृष्ठभूमि

Hoan and his Family

होन का जन्म वियतनाम में एक शरणार्थी आधार पर वियतनामी-चीनी माता-पिता के घर हुआ था। वियतनाम युद्ध के दौरान उनके पिता ने अमेरिकी सेना के साथ स्वतंत्रता के लिए लड़ने के बाद उनके माता-पिता ने प्रतिशोध से शरण मांगी। उनके परिवार को संयुक्त राज्य में शरण मिली और 1990 के दशक की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए।

होन छह बच्चों में से एक हैं और हमेशा इस बात से अवगत रहते हुए बड़े हुए हैं कि उनका शरणार्थी परिवार उनके आसपास के समुदाय में कितने अलग था। अपने माता-पिता के बलिदान के माध्यम से, शिक्षकों के मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, कार्य-अध्ययन और छात्र ऋण के माध्यम से, होन ने येल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ सम्मान के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में युद्ध और असुरक्षा अध्ययन का अध्ययन किया और शिकागो विश्वविद्यालय में अतिरिक्त स्नातक पाठ्यक्रम के साथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय से नीति और प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

 

होन ने शिकागो बियॉन्ड में सामाजिक प्रभाव निवेश में काम करना शुरू करने से पहले, उन्होंने प्रौद्योगिकी नवाचार में काम किया और टिफ़िन के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक हैं, जो एक प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसने महिलाओं, आप्रवासियों और कामकाजी परिवारों के लिए नौकरियां पैदा की हैं। इससे पहले, उन्होंने परामर्श और शिक्षा नीति अनुसंधान में काम किया।